फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSNL employees continue sit-in for the second day

Dehradun News: बीएसएनएल कर्मियों को दूसरे दिन भी धरना जारी

Fri, 24 Jul 2026 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
BSNL employees continue sit-in for the second day
देहरादून। बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन, एआईबीडीपीए और बीएसएनएल सीएलडब्ल्यू के केंद्रीय समन्वय समिति के आह्वान पर देहरादून में कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बीएसएनएल के परिमंडल कार्यालय, पटेल नगर में धरने पर बैठे कर्मचारियों की बीएसएनएल के लिए तीसरे पीआरसी की अपग्रेडेशन नीति लागू करना, नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2017 से वेतन संशोधन को मंजूरी देने जैसे मांग शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बीएसएनएल कर्मचारियों व पेंशनभोगियों की लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कहा कि ठेका कर्मियों की छंटनी पर रोक लगाने, समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और टावर मेंटेनेंस सिस्टम से जुड़े कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed