{"_id":"4579ae35b121e798ef1e61934426b154","slug":"bsnl-employee-on-strike-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दो हजार BSNL कर्मी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दो हजार BSNL कर्मी हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Apr 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के दो हजार बीएसएनएल कर्मी मंगलवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। कस्टमर केयर पर बिल जमा कराने में दिक्कत हुई, वहीं फाल्ट दूर करने के लिए कर्मचारी नहीं मिले। लैंड लाइन, ब्राड बैंड सेवा इससे खास तौर पर प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
18 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल
यह कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन/एसोसिएशन के संयोजक एसएस रौथाण के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएलईयू, यूएनएफटीई, एसएनईएआई, एआईबीएसएनएलईए, एफएनटीओ, बीटीईयू से जुड़े सभी सदस्य इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
धरना, प्रदर्शन में जेपी कोठारी, एवी उनियाल, त्रिवेणी प्रसाद, बीएम ध्यानी, जयविक्रम सिंह, जगबीर सिंह राणा, किशोरी लाल चमोली, रामपाल, मस्ती राम उनियाल, संजय आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
यह हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें-
बीएसएनएल और एमटीएनएल का विलय न किया जाए।
स्पेक्ट्रम आवंटन को बीएसएनएल के लिए नियमों में शिथिलता हो।
पेंशन योगदान वास्तविक वेतन पर किया जाए।
4जी सेवाएं केवल बीएसएनएल को ही दी जाएं।
बीएसएनएल में नई भर्तियां शुरू की जाएं।
आईटीआई से उपकरण खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाए।
उपकरणों और केबलों की व्यवस्था की जाए।