{"_id":"660a892e7e5cba2a6e041515","slug":"brutally-beat-doctor-by-breaking-into-hospital-emergency-room-in-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर डॉक्टर को बेरहमी से मारा, वीडियो में सामने आया बदमाशों का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर डॉक्टर को बेरहमी से मारा, वीडियो में सामने आया बदमाशों का चेहरा
Mon, 01 Apr 2024 04:18 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:18 PM IST
सार
बदमाशों ने अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर चिकित्सक को बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में घुसकर डॉक्टर से बेरहमी से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में घुसकर एक युवती सहति छह लोगों ने चिकित्सक, फार्मासिस्ट और सिक्योरिटी गॉर्ड को जमकर पीटा। अस्पताल के चिकित्सकीय उपकरणों को तोड़ने एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कितनी बेरहमी से चिकित्सक और कर्मियों को पीटा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Election 2024: खुशियों का कल तराशना होगा, बेरोजगारी का हल तलाशना होगा...जानिए क्या चाहते हैं उत्तराखंड के युवा
विज्ञापन
जबरदस्ती रॉड और अन्य हथियार लेकर बदमाश इमरजेंसी में घुसे। आरोपियों का चेहरा भी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।