फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother-in-law of e-rickshaw driver filed a complaint, case registered against pickup driver

Dehradun News: ई-रिक्शा चालक के साले ने दी तहरीर, पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Feb 2025 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law of e-rickshaw driver filed a complaint, case registered against pickup driver
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र में दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटा रामपुर के पास पिकअप की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक के साले ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छोटा रामपुर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकराकर पलट गया था। ई-रिक्शा चालक और पांच यात्री दुर्घटना में घायल हो गए थे। चालक समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में सहसपुर के कोठड़ा गांव निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके जीजा सरदार सिंह बहादुरपुर में पुराने पोस्ट ऑफिस के पास रहते हैं। बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं। घटना की सुबह वह ई-रिक्शा में यात्री लेकर सहारा कंपनी की ओर जा रहे थे। कंपनी के गेट के पास एक पिकअप ने तेजी और लापरवाही से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दौरान उनके जीजा और सेलाकुई की बदरी विशाल कॉलोनी निवासी वीरेंद्र दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed