फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother and sister accused of assaulting a woman in Vikasnagar, case

Dehradun News: विकासनगर में भाई-बहन पर महिला से मारपीट का आरोप, केस

Thu, 10 Oct 2024 05:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister accused of assaulting a woman in Vikasnagar, case
सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में छत पर निर्माण सामग्री रखने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पड़ाेसी की बेटी ने दूसरे पड़ोसी की पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। उसके बेटे ने महिला से छेड़खानी की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सभावाला के सर्वे चौक निवासी रवि ने बताया कि उनकी और पड़ोसी मामचंद की छत आपस में मिली हुई है। बताया कि मामचंद के मकान में निर्माण चल रहा है। पड़ोसी अनुमति के बिना उनकी छत का प्रयोग निर्माण सामग्री रखने के लिए करते रहते हैं। 24 सितंबर की सुबह 11 बजे उनकी पत्नी रंजीता आम दिनों की तरह छत पर धूप में कपड़े सुखाने गई थी। इस बीच देखा की छत पर ईंट, सरिया आदि निर्माण सामग्री पड़ी है। उसने पड़ोसी की बेटी पारुल से कहा कि बेटा ये ईंट और सरिया हटा दो बार-बार चोट लगती है। इस पर पारुल ने गुस्से में कहा कि भाभी छत हमारी है। इस बीच पत्नी सामान उठाने के लिए झुकी तो पारुल ने सरियानुमा रॉड से उन पर हमला कर दिया। बताया कि जब पत्नी का उपचार करवाकर घर वापस आए तो पारुल और उसका भाई मनोज घर पर आ गए। मनोज ने परिवार के साथ गाली-गलौज की। धर्मपत्नी के साथ छेड़खानी और धक्का-मुक्की की। मनोज ने कहा कि मैं तुम्हारा किस्सा ही समाप्त कर दूंगा, यह रोज-रोज का ड्रामा है। जब मनोज से पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो उसने कहा कि यह घर छोड़ कर चले जाओ। मैं वकील बन गया हूं, पुलिस और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed