{"_id":"5e4e913c8ebc3ef2a660d6de","slug":"bro-opens-badrinath-highway-by-cutting-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड को काटकर बीआरओ ने खोला बदरीनाथ हाईवे, सेना और आईटीबीपी की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड को काटकर बीआरओ ने खोला बदरीनाथ हाईवे, सेना और आईटीबीपी की आवाजाही शुरू
Thu, 20 Feb 2020 07:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 20 Feb 2020 07:32 PM IST
सार
- 20 से 25 फीट ऊंचे हिमखंड को काटकर बीआरओ ने खोला राजमार्ग
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीआरओ ने 20 से 25 फीट ऊंचे हिमखंडों को काटकर बदरीनाथ तक हाईवे खोल दिया है। हाईवे खुलने से सेना और आईटीबीपी की आवाजाही सुगम हो गई है। बदरीनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी से मार्ग बंद हो रहा है, विशाल हिमखंड भी हाईवे पर आ गए थे, जिन्हें काटने में बीआरओ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
इस वर्ष बदरीनाथ धाम की यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसको देखते हुए बीआरओ अभी से मार्ग दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। बर्फ से बंद पड़े हाईवे को खोलने के लिए बीआरओ की जेसीबी कई दिनों से काम कर रही थी।
विज्ञापन
रडांग बैंड के पास आए हिमखंडों को काटना बीआरओ के लिए चुनौती था, जिसे कई दिनों की मशक्कत के बाद काटकर हाईवे धाम तक सुचारु कर दिया गया। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि बदरीनाथ तक हाईवे को खोल दिया गया है, जिससे सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन