फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   british prime minister david cameron in rishikesh.

ब्रिटिश PM कैमरन को हुआ भारतीय संस्कृति से प्यार

Wed, 29 Oct 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 29 Oct 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
british prime minister david cameron in rishikesh.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इंडिया हेरिटेज फाउंडेशन और परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश की ओर से प्रकाशित हिंदू धर्म विश्वकोष की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वकोश के माध्यम से भारत का व्यापक स्वरूप दुनिया के सामने रखा गया है। इससे दुनिया को भारत को करीब से जानने और समझने में मदद मिलेगी।

परमार्थ निकेतन के प्रवक्ता डॉ. राम महेश मिश्र ने बताया कि मंगलवार को लंदन के वेस्टमेंस्टर स्थित महारानी एलिजाबेथ कांफ्रेंस सेंटर में हिंदू धर्म विश्वकोश का प्रस्तुतिकरण किया गया।

विज्ञापन

अन्य संस्कृतियों समाहित करती हैं भारतीय संस्कृति

british prime minister david cameron in rishikesh.

इस दौरान आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि भारतीय संस्कृति किसी को अपने से दूर नहीं करती, बल्कि अन्य संस्कृतियों को भी अपने में समाहित कर लेती है।

कहा कि हमारी संस्कृति दूसरे समुदायों के साथ पशुओं, पेड़-पौधों और प्रकृति की कुशलता के लिए भी प्रार्थना करती है। बताया कि हिंदू धर्म विश्वकोश की रचना भारतीय संस्कृति की इन्हीं उच्च आदर्शों को विश्व से अवगत कराने के लिए की गई है।

कोष की मैनेजिंग एडिटर साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि इसमें विश्व मंगल की संस्कृतियों का अद्भुत दर्शन समाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed