{"_id":"5b5353ac4f1c1b40748b627e","slug":"bridge-broken-in-hemkund-yatra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बन रहा पैदल पुल टूटा, नहीं खुला जोशीमठ-मलारी हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बन रहा पैदल पुल टूटा, नहीं खुला जोशीमठ-मलारी हाईवे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भ्यूंडार गांव के पास लक्ष्मण गंगा पर निर्माणाधीन पैदल पुल बनने से पहले ही टूट गया। पुल का एक तरफ का पिलर क्षतिग्रस्त होने से पुल का ढांचा ढह गया है।
विज्ञापन
लक्ष्मण गंगा पर बना पैदल पुल वर्ष 2013 की आपदा के दौरान बह गया था। तब लोनिवि की ओर से यहां वैकल्पिक पुल का निर्माण किया गया था। यहां लोनिवि की ओर से वर्ष 2016 से 20 करोड़ 73 लाख की लागत से पैदल पुल का निर्माण किया जा रहा था। इन दिनों पुल को जोड़ने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से पुल के एक छोर का पिलर टूट गया, जिससे पुल टूटकर नदी में गिर गया। ईई धन सिंह रावत ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य ब्रिज एंड रुफ कंपनी की ओर से किया जा रहा है। पुल का निर्माण दोबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं खुला जोशीमठ-मलारी हाईवे
तमक नाले के पास मलबा आने से जोशीमठ-मलारी हाईवे पर दूसरे दिन भी आवाजाही बंद रही। बीआरओ के अधिकारियों ने सोमवार दोपहर तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु करने की बात कही है।