{"_id":"5946a06e4f1c1b65608b472e","slug":"bride-cry-and-remember-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर पापा को याद कर खूब रोई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फादर्स डे पर पापा को याद कर खूब रोई दुल्हन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराए गए निर्धन कन्या विवाह में पांच दुल्हनें ऐसी थी, जिनके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका है। 18 जून को उनके विवाह के दिन ही फादर्स डे भी था। इस दिन अपने पापा को याद कर ये पांचों दुल्हनें खूब रोई।
विज्ञापन
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार पांचों का रिश्ता इनकी मां ने कराया। चकराता निवासी नीलम ने बताया कि 12 साल पहले पिता गुजर गए थे। मां ने ही परवरिश की। चकराता निवासी सुचिता ने बताया कि तीन साल पहले पिता की मृत्यु हुई।
विज्ञापन
पाप की यादें अब तक ताजा हैं कि कैसे पिता को फादर्स डे विश किया करते थे। सेलाकुई निवासी किरन ने बताया कि उसके पिता नहीं है। फादर्स डे पर उनकी यादें बची हैं। बताया कि मां ने ही रिश्ता ढूंढा। सीमाद्वार निवासी आरती ने बताया कि चार साल पहले पापा गुजर गए थे।
विज्ञापन
पापा की छोटी-छोटी बातें बेहद याद आती हैं। चुक्खू मोहल्ला निवासी काजल ने बताया कि मां ने पिता की कमी पूरी करने की कोशिश की लेकिन फादर्स डे पर पिता को याद कर उनकी आंखें भर आती है।