फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brahma kamal flower.

हरिद्वार में भगवान विष्णु का कमल खिला, देखें

Sun, 02 Nov 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 02 Nov 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
brahma kamal flower.

सात साल में दूसरी बार ब्रहमकमल की पंखुड़ियां फैलते देख पालक सहित अन्य लोगों में देखने की ललक उठ पड़ी। ब्रहमकमल को विष्णु का प्रिय पुष्प माना जाता है और देवी लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है।

विज्ञापन


लोगों ने पुष्प की पूजा अर्चना करते हुए मनोकामना मांगी। सात साल पहले बैंगलुरू की नर्सरी से ब्रहमकमल का छोटा पौधा रामवतार शर्मा निवासी निरंजनी अखाड़ा मायापुर लेकर आए थे।
विज्ञापन


ब्रहमकमल खिलने की आस में उन्होंने पौधे को सिंचा और रखरखाव किया। अब से दो साल पहले सावन में भी दो ब्रहमकमल खिले थे। अब फिर 2014 में अब दो फूल फिर से खिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फूल चंद घंटे ही खिलते है। यह भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है। यह पुष्प देवी लक्ष्मी को भी अर्पित किया जाता है।

बर्फ में खिलता है ब्रहमकमल

brahma kamal flower.

रामवतार शर्मा ने बताया कि सात साल से लगातार सिंचित कर रखरखाव कर रहे है। फूल खिलते ही चर्चा का विषय बन गया। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग फूल को देखने को पहुंच गए।

ब्रहमकमल की लोगों ने विधि विधान से पूजा की। पूजा अर्चना एवं नमन करते हुए लोगों ने मनोकामना मांगी। इस मौके पर पहुंचे महेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि सालों से इस पर नजर रखे हुए थे।

ब्रहमकमल प्रदेश का राज्य पुष्प है। ब्रहमकमल पुष्प उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में 4000 मीटर के ऊपर जिस क्षेत्र में बर्फ पड़ती है वहां पर पैदा होता है।

हरिद्वार में पैदा होने वाले पुष्प को मैदानी ब्रहमकमल कहते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह पत्तियों के आखरी भाग पर पैदा होता है। पुष्प प्रेमियों एवं विशेषज्ञों ने इसे मैदानी ब्रहमकमल नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed