फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boys Scotty balance out of control during taking selfie

खाई किनारे ले रहे थे युवक सेल्फी, स्कूटी का बैलेंस बिगड़ा और फिर....

Thu, 18 Jan 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 18 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
boys Scotty balance out of control during taking selfie
Selfie
खाई किनारे सेल्फी लेना युवकों को महंगा पड़ गया। अलग ढ़ंग से सेल्फी खींचने के चक्कर में युवकों की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और फिर...
विज्ञापन


बुधवार शाम कर्ट मेकेंजी रोड पर नाग मंदिर के निकट स्कूटी सवार और उसका एकसाथी 50 फीट गहरी खाई मे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस वफायर सर्विस के वाहनों की मदद से उपचार के लिएसेंट मेरी अस्पताल लाया गया जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफेर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान सौरभ ठाकुर उम्र 21 पुत्रपवन सिंह निवासी जगतपुर भाववाला थाना सहसपुर देहरादून एवं शुभ उम्र 24 पुत्र इंद्र सिंह भाववाला देहरादून के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 

स्कूटी सहित 50 फीट नीचे खाई

boys Scotty balance out of control during taking selfie
खाई - फोटो : demo pic
पुलिस कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया की दोनों घायल एक्टिवा में सवार होकर नाग मंदिर के पास स्कूटी सहित 50 फीट नीचे खाई में गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फायर सर्विस के कर्मी पहुंचे और दोनों घायलों को स्थानीय निवासियों के सहयोग से खाई से निकाला और उपचार हेतु सेंट मैरी अस्पताल पहुँचाया गया।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है की दोनों स्कूटी को खाई की तरफ किनारे खड़ा कर सेल्फी ले रहे थे और जैसे ही वह स्कूटी में बैठे स्कूटी का नियंत्रण बिगड़ जाने की वजह से दोनों स्कूटी समेत खाई में जा गिर गये ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed