फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boyfriend Done Girlfriend brutal Murder and Committed suicide in love affair 

सिरफिरे आशिक ने पहले प्रेमिका पर की फायरिंग, फिर खुद को गोली से उड़ाकर खत्म कर ली जिंदगी 

Sun, 19 May 2019 01:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर(उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर(उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Done Girlfriend brutal Murder and Committed suicide in love affair 
मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

 परिवार वालों के दबाव में प्रेमिका के दूरी बनाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। दिलदहला देने वाली घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण इस घटना से सन्न हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना की जानकारी ली। ग्राम खटोला नंबर दो निवासी नरेश सिंह (22) पुत्र परमी सिंह सिडकुल के अशोका लीलैंड कंपनी में श्रमिक था। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि चरणपुर गांव की लड़की आरती (20) से उसका प्रेम प्रसंग था। संपन्न परिवार की होने की वजह से आरती के परिजनों को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं थीं। इसके चलते करीब दो से तीन साल पहले आरती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद कराने के साथ नरेश से दूरी बनाने की हिदायत दी थी, तबसे नरेश भी गुमसुम रहने लगा था।

विज्ञापन

सड़क पर तड़प रही थी आरती

बताया जा रहा है कि नरेश ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे आरती को फोन करके गांव के नाके पर स्थित दुकान के पास बुलाया था। आरती गांव की एक युवती के साथ नाके पर पहुंची। युवती के मुताबिक वह आरती को पहले से वहां खड़े युवक के पास छोड़कर पानी पीने पास में स्थिति धर्म सिंह के घर चली गई।

इसी बीच गोली की आवाज सुनकर जब घर से बाहर आई तो आरती खून से लथपथ सड़क पर तड़प रही थी। सूचना पर पहुंचे परिजन आरती को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद राकेश ने अपने घर से लगे एक खेत में जाकर खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर, पंतनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed