फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boycott of nashik kumbh.

...तो नासिक कुंभ का बहिष्कार करेगा संत समाज

Fri, 19 Dec 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 19 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
boycott of nashik kumbh.

अगले वर्ष के मध्य में होने वाले नासिक कुंभ के लिए नासिक पहुंच रहे साधु-संत गोदावरी को प्रदूषित देखकर बेहद खफा है। महाराष्ट्र सरकार से बार-बार कहने के बावजूद गोदावरी प्रदूषण मुक्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन


षडदर्शन अखाड़ा परिषद ने आपदा बैठक बुलाई है। जिसमें शासन को चेतावनी दी जाएगी कि यदि गोदावरी प्रदूषण मुक्त नहीं हुई तो कुंभ मेले का बहिष्कार किया जा सकता है।
विज्ञापन


बुलाई गई आपात परिषद
षडदर्शन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत सागरानंद सरस्वती एवं महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने 23 और 24 दिसंबर को दो दिवसीय आपात बैठक नासिक में बुलाई है। दोनों संत नासिक पहुंच चुके हैं। शेष अखाड़ों के प्रतिनिधि 21 दिसंबर तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने बताया कि अखाड़ा परिषद ने कई बार नासिक प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार के प्रभारी मंत्रियों को गोदावरी का सर्वे करवाया। बार-बार आश्वासन दिया गया कि गोदावरी शीघ्र प्रदूषण मुक्त होगी। लेकिन अभी तक शासन की ओर से एक कदम भी नहीं उठाया।


सरकार को देंगे चेतावनी
आपात बैठक में जुटने वाले देशभर से पहुंचे संत महाराष्ट्र सरकार को सीधी चेतावनी देंगे। उसके बाद गोदावरी प्रदूषण मुक्त नहीं हुई तो कुंभ मेले का बहिष्कार तक करने का निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed