फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy refused his girlfriend after join government job

सरकारी नौकरी लगते ही लड़के ने झटका 9 साल पुराने प्रेम का रिश्ता

Sun, 11 Jun 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 11 Jun 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
boy refused his girlfriend after join government job
lovers

वैसे तो इश्क में डूबा हर प्रेमी जोड़ा अपनी मंजिल (शादी) तक पहुंचने के लिए पूरे जहां से  बगावत कर बैठता है, लेकिन ये भी सोलह आने सच नहीं है। एक प्रकरण ऐसा भी सामने आया है जहां प्रेमी ने सरकारी नौकरी लगते ही नौ साल के अपने प्रेम के रिश्ते को झटके में तोड़ दिया। हताश प्रेमिका की फरियाद पर अब ऐच्छिक ब्यूरो काउंसिलिंग में जुटी है।  

विज्ञापन


ये प्रेमी जोड़े की कहानी बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव की है। एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखने वाला प्रेमी जोड़ा ठीकठाक घर से ताल्लुक रखता है। उनकी आपस में रिश्तेदारी भी है। करीब नौ साल पहले दोनों की आंखें चार हुई थी। तब से इनके बीच प्यार अब कुछ माह पहले तक पनप रहा था।
विज्ञापन


एम टेक की पढ़ाई कर चुकी युवती से शादी के बंधन में बंधने की कई बार कसम खा चुके प्रेमी ने स्वास्थ्य विभाग में उच्च पद पर नौकरी लगते ही उससे रिश्ता खत्म कर लिया। उधमसिंह नगर के काशीपुर शहर में तैनात प्रेमी के मुकरने पर आहत प्रेमिका ने चुप बैठना ठीक न समझा बल्कि आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन को विश्वास में लेकर पुलिस महकमे का दरवाजा खटखटाया। ऐच्छिक ब्यूरो में शनिवार को प्रकरण की सुनवाई भी हुई, पर कोई परिणाम नहीं निकल सका। युवती अब शादी की बात पर अड़ी है, पर प्रेमी युवक ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा की मानें तो काउंसिलिंग करा रहे है। युवती ने प्रेमी प्रसंग के साक्ष्य पेश किए है, ऐसे में युवक के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed