फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: boy Put petrol and set fire only for two rupees in dehradun

देहरादूनः दो रुपये को लेकर हुआ झगड़ा तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 11 Sep 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Sep 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: boy Put petrol and set fire only for two rupees in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहराखास में मंगलवार रात किसी ने जनसेवा केंद्र में आग लगा दी। समय रहते सीएससी संचालक को आग लगने का पता लग गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि फोटो स्टेट करने के पैसे को लेकर हुए विवाद में सीएससी में आग लगाई गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के समीप देहराखास में सुधीर सिंह का श्री बालाजी जनसेवा केंद्र है। सुधीर ने बताया कि मंगलवार शाम एक लड़का केंद्र में फोटो स्टेट कराने आया। फोटो स्टेट की दर पूछने पर उसे दो रुपये प्रति कापी बताई। इस पर वह बेवजह विवाद करने लगा। यही नहीं उसने गाली गलौच भी की। जिस पर दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।

विज्ञापन

लड़का देख लेने की धमकी देकर चला गया

विवाद बढ़ने पर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। बताया गया कि कुछ दुकानदारों ने लड़के के साथ हाथापाई भी की। इस पर लड़का देख लेने की धमकी देकर चला गया। सुधीर ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र के ऊपर वाले हिस्से में रहते हैं।

मंगलवार रात करीब दो बजे केंद्र से धुंआ निकलता देख वह बाहर आए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अगर समय पर आग पर काबू न पाया गया तो अंदर रखे इंवर्टर के दो बैटरों में आग लग सकती थी। पड़ोस की ही दुकान में सिलेंडर भी रखे थे। उन पर भी आग पकड़ सकती थी। जिससे आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।

लड़कों के अभिभावकों ने माफीनामे की बात कही

सुधीर ने बताया कि जांच पड़ताल में ऐसा पता लगा है कि वहां पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। उन्होंने दावा किया कि आग लगाने वालों में विवाद करने वाला लड़का भी शामिल था। दो लड़कों को चिह्नित भी कर लिया गया है।

 

हालांकि, सुधीर का कहना है कि लड़कों के अभिभावकों ने माफीनामे की बात कही है, इसलिए अभी वह इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि आग किसी ने लगाई है या शॉर्ट सर्किट से लगी है इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed