{"_id":"59e1ff184f1c1b69678b5a3e","slug":"boy-molesting-girl-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी करने पर युवक को भीड़ ने धुना, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी करने पर युवक को भीड़ ने धुना, साथी फरार
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
अश्लील फब्तियां कसी तथा फिर छेड़खानी शुरू कर दी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने पहले अश्लील फब्तियां कसी तथा फिर छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
छात्रा के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर आ गए और दोनों आरोपियों को घेर लिया। एक युवक ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी शुक्रवार को लक्सर कस्बे में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। वह जैसे ही लक्सर रायसी मार्ग पर एसडीएम आवास के पास पहुंची तो दो मनचले युवकों ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पहले तो छात्रा मनचलों की बातों को नजरअंदाज करती रही, लेकिन बाद में युवकों द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर छात्रा ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुन कर वहां से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच एक युवक ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। दूसरे युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर कालू पुत्र वेदपाल और मोनू पुत्र राजकुमार निवासी मुंडाखेड़ाकलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।