फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy Missing from nainital during visit with Delhi ngo owners 

दिल्ली से एनजीओ संचालकों के साथ नैनीताल घूमने आया किशोर लापता, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 01 Jul 2019 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Boy Missing from nainital during visit with Delhi ngo owners 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के एक एनजीओ संचालकों के साथ सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आया एक बालक डीएसए मैदान के पास से लापता हो गया। संचालकों की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बालक की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन सोमवार शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


दिल्ली की स्वयं सेवक संस्था सलाम बालक ट्रस्ट के प्रमोद कुमार सिंह ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को बताया कि बीते दिनों एनजीओ के 67 लोग नैनीताल में घूमने के लिए आए थे, जिनमें 56 बच्चे थे।
विज्ञापन


रविवार को सभी लोग सातताल स्टेट से नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। शाम को लगभग चार बजे 14 वर्षीय किशोर राहुल अचानक कहीं लापता हो गया। उन लोगों ने किशोर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर किशोर की तलाश करने की मांग की। प्रमोद ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से यह किशोर एक साल पहले उनके पास भेजा गया था। तब से वह संस्था के डीडीए कम्युनिटी सेंटर दूसरा तल, चांदी वाली गली पहाड़गंज नई दिल्ली स्थित परिसर में रह रहा था।

किशोर ने अपने पिता का नाम श्रीपाल निवासी गांव बरौली मथुरा बताया। वहीं माता का नाम समा देवी बताया। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर बालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सोमवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed