फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy kidnapping in ramnagar

मोबाइल पर आया मैसेज 'मुझे बचा लो, ये लोग मुझे हल्द्वानी ले जा रहे हैं' और फिर...

Wed, 19 Jul 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 19 Jul 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
boy kidnapping in ramnagar
किडनैप

ट्यूशन पढ़ने रामनगर आए कानिया निवासी 14 वर्षीय नवीं के छात्र का अपहरण हो गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और खोजबीन के लिए निकल पडे़।

विज्ञापन

      
ग्राम कानिया निवासी कमल किशोर पांडेय का पुत्र आदित्य रोज की तरह ढाई बजे ट्यूशन पढ़ने आया लेकिन वहां पहुंचा नहीं। उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


करीब पांच बजे आदित्य के दादा दिनेश चंद्र पांडेय के मोबाइल पर मैसेज आया-मुझे बचा लो, ये लोग मुझे हल्द्वानी की तरफ ले जा रहे हैं और अभी सोए हुए हैं। मैसेज पढ़ने के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर इसकी सूचना दी। इसी के साथ आदित्य के पिता ने पुलिस को तहरीर भी सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन पहले बच्चों की आपस में लड़ाई हुई थी

boy kidnapping in ramnagar
fb crime

आदित्य के दादा दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि छात्र की मां तारा देवी स्कूल बैग में ही घर के कपडे़ और लंच बॉक्स रख स्कूल बस से भेज देती हैं। आदित्य तीन से चार बजे तक गणित की ट्यूशन पढ़ता है।

वहीं खाना खाने और कपडे़ बदलने के बाद पांच से छह बजे तक विज्ञान की ट्यूशन पढ़ने चला जाता है। वह छह बजे घर आता है। सोमवार को भी वह रोज की तरह ट्यूशन गया हुआ था। दो दिन पहले बच्चों की आपस में लड़ाई हुई थी, जिसे निपटा भी दिया गया था।
    
एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों ने आपस में एक फेक आईडी बना रखी थी, जिसमें यह टीचरों को भी गाली-गलौच लिख दिया करते थे। अन्य छात्रों के परिजनों को भी बुलाकर जानकारी ली गई है। अभी उसकी तलाश की जा रही है, मिलने के बाद ही असल कहानी का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed