फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy commit suicide in love affair

रेलवे ट्रैक पर बुरी हालत में मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखी थी दिल की बात

Fri, 03 Nov 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 03 Nov 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
boy commit suicide in love affair
demo pic

सुसाइड नोट में अपने दिल की बात लिखकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस को युवक का शव ऐसी हालत में मिला कि वहां मौजूद लोग हालत देखते ही सहम गए।

विज्ञापन


पौड़ी जिले के सतपुली निवासी एक युवक ने नजीबाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई है। बिजनौर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की घटना मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नजीबाबाद-जलालाबाद के बीच रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शरीर दो हिस्सों में कटने के साथ शत-विक्षत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

boy commit suicide in love affair

सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कपड़ों की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के सतपुली निवासी मोहनलाल के 26 वर्षीय पुत्र कुलदीप के रूप में हुई।

जीआरपी की सूचना पर सतपुली से परिजन नजीबाबाद पहुंचे। पुलिस ने शव के पास से बरामद सुसाइड नोट परिजनों को दिखाया, जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते उसके द्वारा आत्महत्या करने पर मजबूर होने की बात लिखी है।

परिजनों द्वारा मामले में कार्रवाई करने की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed