ऐसा क्या कर दिया कि भावी पत्नी के साथ हवालात पहुंच गया युवक, पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर घुमाना युवक को मंहगा पड़ गया। एक महीने बाद दोनों की शादी होनी है। इससे पहले दोनों चोरी-छिपे बाइक पर घूम रहे थे। लेकिन, ससुरालियों की एक गलतफहमी ने उसे हवालात के दर्शन करा दिए।
जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का रिश्ता क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवती के साथ हुआ है। बताया जाता है कि अगले महीने दोनों की शादी होनी है। इसी बीच मंगलवार को युवक ने अपनी भावी पत्नी से पहले तो फोन पर बात की और फिर उनके गांव पहुंच गया तथा उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर घुमाने के लिए ले जाने लगा।
कोई युवक उनकी बहन को बहला फुसलाकर लेकर जा रहा है...
युवक उस युवती को लेकर गांव से थोड़ा बाहर ही निकला था। इसी बीच युवती के परिवार के कुछ युवकों ने युवती को किसी के साथ बैठा देख इसकी जानकारी वहां से गुजर रहे चेतक पुलिस कर्मियों को दे दी कि कोई युवक उनकी बहन को बहला फुसलाकर लेकर जा रहा है। इस सूचना पर चेतक पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक युवती का पीछा करके धर दबोचा तथा कोतवाली ले आयी।
बाद में घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर युवक व युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को दोनों का रिश्ता तय होने की जानकारी दी। थाने पहुंचे कुछ संभ्रात ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसा नही करने की नसीहत दी।