फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy and girl dead body found in hotel room roorkee

रुड़की: देर रात होटल के कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, गोली लगने से हुई दोनों की मौत

Fri, 25 Jan 2019 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Jan 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl dead body found in hotel room roorkee
dead body

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक होटल के कमरे में देर रात युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है और कमरे में दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे।

विज्ञापन


पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच में जुट गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। घटनास्थल से पुलिस को 315 बोर का तमंचा और दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सहारनपुर निवासी विशाल त्यागी और प्राची त्यागी बाइक से रुड़की पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आजाद नगर चौक के समीप होटल सत्यम में कमरा बुक कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बाइक होटल के बाहर खड़ी कर दोनों कमरे में पहुंचे। रात करीब 10.30 बजे होटल के एक कर्मचारी ने उनकी बाइक बाहर खड़ी देखी। बाइक अंदर पार्किंग में खड़ी करने के लिए वह उनके कमरे पर पहुंचा और कई बार आवाज देने के साथ ही दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई।

इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में युवक और युवती की खून से लथपथ लाश नजर आई। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। तत्काल गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। असली वजह पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed