शिक्षा, पंचायतीराज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि विधायक खजान दास ने पवेलियन ग्राउंड में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले दिन खेली गई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक में 40 किलोग्राम भार में रमेश, 40-42 किग्रा में अरमान, 42-44 किग्रा में मयंक, 44-46 किग्रा में अंश व राहुल, 46-48 किग्रा में नैतिक, विपिन ने मुकाबले जीत फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 बालक में 44-46 किग्रा में धमेन्द्र, विवेक, 48-50 किग्रा में रोशन, बासित, 50-52 किग्रा में तुषार, प्रांजल ने जीत हासिल की। अंडर 14 बालिका में 36-38 किग्रा में खुशी, चांदनी, 38-40 किग्रा में तान्या, तानवी, 44-46 किग्रा में अनुष्का, आरची, 50-52 किग्रा में रायना ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 बालिका में 46-48 किग्रा में अंशिका, 48-50 किग्रा में साची, आरती, 52-54 किग्रा में शगुन, 57-60 किग्रा में अदिति चंद, दिव्यांसी ने जीत हासिल की। अंडर-21 बालिका में 45-48 किग्रा में कशिश, रितु, 51-54 किग्रा में रिया, 54-57 किग्रा में कोमल, प्रिया ने विजय प्राप्त की। उधर ताइक्वांडो अंडर-14 बालिका में 29-33 किग्रा में अनुष्का रावत ने पहला, ममता खत्री ने दूसरा और वैभवी भंडारी व खुशी चंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 33-37 किग्रा में शिया शर्मा ने पहला प्रियांसी ने दूसरा और अमिष्का और पिया सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 37-41 किग्रा पूनम थापा ने पहला राधिका नायडू ने दूसरा और इशिता व प्राची कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पीसी सती, सबाली गुरंग, रविन्द्र भंडारी, रविन्द्र सिंह रावत, पीसी पाण्डेय, एनएन पाण्डेय, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।