फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Boulder fell on excavator during construction of Helang-Marwari bypass helper died Joshimath Jyotirmath

Chamoli: हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण के दौरान हादसा, एक्सकेवेटर परभारी गिरे बोल्डर, हेल्पर की मौत

Mon, 11 Nov 2024 05:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर हिल कटिंग के दौरान एक्सकेवेटर मशीन पर भारी भरकम बोल्डर गिर गए। इसमें मशीन के हेल्पर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Boulder fell on excavator during construction of Helang-Marwari bypass helper died Joshimath Jyotirmath
निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर हिल कटिंग के दौरान एक्सकेवेटर मशीन पर भारी बोल्डर गिर गए। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का बीआरओ की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह हिल कटिंग के दौरान एक्सकेवेटर मशीन पर भारी भरकम बोल्डर गिर गए। इसमें मशीन के हेल्पर अमर सिंह (31) निवासी मुखेरिया थाना तलवाड़ा जिला होशियारपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर चोट लगने के चलते घायल अमर सिंह को कार्यदायी संस्था द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि मृतक अमर सिंह पंजाब का रहने वाला था। वह बीआरओ की कार्यदायी संस्था केसीसी बिल्डकान प्राइवेट लि. में कार्यरत था। दुर्घटना के बारे में परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: बाइक पर निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी....देखा दावों में कितनी जान, कितनी बदली शहर की पहचान

पहले भी हुई पहाड़ी गिरने की घटना

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर पहले भी इसी तरह का भूस्खलन हो चुका है। बीते 12 अक्तूबर को यहां पहाड़ी का बड़सा हिस्सा टूटकर नीचे आ गया था। उस समय मजदूरों ने भागकर जान बचाई, लेकिन एक मशीन मलबे में दब गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed