फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bottling plant of Ganga water plant in Devprayag

देवप्रयाग में लगे गंगाजल का बॉटलिंग प्लांट

Wed, 17 Jul 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bottling plant of Ganga water plant in Devprayag
जनक्रांति विकास मोर्चा ने देवप्रयाग में लगाए जा रहे शराब बॉटलिंग प्लांट के स्थान पर गंगाजल का बॉटलिंग व पैकेजिंग प्लांट लगाने की मांग की है। इस बाबत मोर्चा पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जनक्रांति विकास मोर्चा के सदस्य केंद्रीय अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सूबे में अलकनंदा व भागीरथी नदी के पावन संगम स्थल देवप्रयाग के निकट ददुआ गांव में बनाया जा रहा शराब बॉटलिंग प्लांट देवभूमि की गरिमा के खिलाफ है। जहां से गंगाजल प्राप्त होता है वहां से शराब की बॉटलिंग की जा रही है। सरकार को शराब प्लांट लगाने के बजाय गंगाजल का बॉटलिंग व पैकेजिंग प्लांट लगाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने शराब प्लांट नहीं हटाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रोहित रावत, विराट गुप्ता, सोम प्रकाश मैठाणी, केतन सोनकर, प्रभात डंडरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed