फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bother killed sister for 600 rupees in uttarakhand

महज 600 रुपए के लिए भाई ने गर्भवती को दी दर्दनाक मौत, सच बेहद शर्मनाक

Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
bother killed sister for 600 rupees in uttarakhand
knife

गफूर बस्ती में सड़क पर खड़ी गर्भवती महिला की मंगलवार सरेशाम उसके ममेरे भाई ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने भाग रहे हत्यारोपी को रेलवे लाइन से पकड़ लिया।

विज्ञापन


इधर, भीड़ ने आरोपी फैजान के घर पहुंचकर उसके पिता को पीट दिया। हत्या का कारण 15 दिन पहले 600 रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

देर रात मृतका की मां नूरजहां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैजान और उसके पिता शाहिद के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

तीन माह की गर्भवती महिला

गफूर बस्ती निवासी अब्दुल वहीद की बेटी बरखा (25) की शादी तीन साल पहले दिल्ली के महिपालपुर रमपुरी पहाड़ी निवासी बाइक मैकेनिक मोनू से हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती है।

उसकी दो साल की बेटी तैय्यबा है। बरखा 20 जनवरी को मायके आई थी। मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे वह घर के पास ही दुकान के सामने खड़ी थी। इस बीच, उसका ममेरा भाई फैजान वहां पहुंचा और उस पर चाकू  से हमला कर दिया। बरखा लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या की घटना के मामले में मौके का मुआयना किया गया है। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को चिह्न्ति कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले की जांच सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल को सौंपी गई है। सीओ की जांच में अन्य नाम आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed