{"_id":"5d02a0f5bdec226df9177fbc","slug":"booking-full-till-30th-june-for-meditation-cave-at-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए 30 जून तक बुकिंग फुल, पीएम मोदी भी कर चुके हैं रात भर साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए 30 जून तक बुकिंग फुल, पीएम मोदी भी कर चुके हैं रात भर साधना
Fri, 14 Jun 2019 12:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ गुफा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ की ध्यान गुफा में रातभर साधना के बाद से यह गुफा देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गई। अब ध्यान गुफा में ठहरने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बीते 13 दिनों में यहां 15 श्रद्धालु ध्यान कर चुके हैं। 30 जून तक के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग मिल चुकी है। 9 मई से शुरू हो चुकी बाबा केदार की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन
ध्यान गुफा में ध्यान करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उम्र का न्यूनतम मानक 18 वर्ष रखा है। इसके अलावा जो भी यात्री बुकिंग करवा रहा है, उसके लिए स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही स्थानीय डॉक्टर का चिकित्सा प्रमाणपत्र भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन