फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Booking for Kedarnath Heli service started, 2140 tickets booked in two hours on first day

केदारनाथ हेली सेवा : वेबसाइट खुलते ही टिकटों के लिए मारामारी, पहले दिन दो घंटे में दो हजार से ज्यादा बुकिंग

Tue, 05 Apr 2022 04:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 04:38 PM IST
सार

चारधाम यात्रा तीन मई से शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नौ हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने सोमवार से हेली सेवाओं के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Booking for Kedarnath Heli service started, 2140 tickets booked in two hours on first day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) की वेबसाइट खुलते ही दो घंटे भीतर 2140 टिकटों की बुकिंग हो गई। हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं के इस रुझान से ही साफ हो गया है कि इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इस बार चारधाम यात्रा तीन मई से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नौ हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम ने सोमवार से हेली सेवाओं के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। शाम छह बजे वेबसाइट को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया। दो घंटे के भीतर ही 2140 टिकटों की बुकिंग हो गई है। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चाची ने भतीजे को दिया एड्स: 15 साल के लड़के को इस तरह झांसे में लेकर बनाए संबंध, ऐसे हुआ खौफनाक साजिश का खुलासा

पहले दिन में टिकट बुकिंग में मिले अच्छे रिस्पांस से हेली कंपनियां भी उत्साहित हैं। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो सालों से चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं हो पाई थी। इस बार यात्रा में भारी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग शुरू, पहले दिन दो घंटे में ही 2140 टिकटों की हो गई बुकिंग - जीएनवीएन की वेबसाइट खुलते ही टिकटों के लिए मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed