{"_id":"67310b7ef33e20c4884e3443e0f62b34","slug":"book-your-ticket-on-a-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक क्लिक पर बुक होगा बस टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक क्लिक पर बुक होगा बस टिकट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Oct 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती के अवसर पर देहरादून में परिवहन निगम ने आनलाइन टिकट बुकिंग सेवा के रूप में यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया।
विज्ञापन
12 बसों में आनलाइन टिकट
हालांकि, शुरुआती चरण में सिर्फ 12 बसों में ही आनलाइन टिकट बुक हो पाएंगे। इनमें सभी श्रेणी की बस सेवाएं शामिल हैं। अभी तक यह सेवा केवल वॉल्वो बसों के लिए उपलब्ध थी। एआरएम जेके शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से इस सेवा की शुरुआत हुई। इन बसों में एक महीने पहले टिकट बुक कराया जा सकता है।
पढ़ें, देहरादून को मिला ट्रिपल आईटी का तोहफा
विज्ञापन
अगर पहले चरण में प्रोजेक्ट सफल रहा तो सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। फिलहाल, उन बसों को शामिल किया गया है, जिनमें सबसे ज्यादा यात्री बैठते हैं।
विज्ञापन
ऐसे होगा टिकट बुक
पहले विकल्प के तहत वेबसाइट के जरिये टिकट बुक कराकर डेबिट कार्ड से भुगतान किया जा सकता है। यात्री को आनलाइन टिकट प्राप्त होगा, जिसका प्रिंट यात्रा के दौरान साथ रखना होगा। दूसरा विकल्प यह है कि यात्री आनलाइन टिकट का प्रिंट और भुगतान आईएसबीटी स्थित काउंटर पर जमा कराकर पक्का टिकट ले सकता है।
इन बसों में होगी बुकिंग
एसी बस सेवा
देहरादून - दिल्ली - सुबह आठ बजे
देहरादून - आगरा - रात आठ बजे
डीलक्स बस सेवा (हाईटेक)
देहरादून - नैनीताल - रात साढ़े दस बजे
देहरादून - जयपुर - शाम सात बजे
देहरादून - धर्मशाला - शाम पांच बजे
देहरादून - चंडीगढ़ - रात दस बजे
देहरादून - गुड़गांव - रात दस बजे
देहरादून - दिल्ली - रात साढ़े दस बजे
साधारण बस सेवा
देहरादून - हल्द्वानी - रात साढ़े नौ बजे
देहरादून - गुड़गांव - रात साढ़े नौ बजे
देहरादून - नोएडा - सुबह दस बजे
प्रेमनेगर (देहरादून) से फरीदाबाद - रात नौ बजे
यहां करें क्लिक
www.utconline.uk.gov.in
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...