{"_id":"57aa2cba4f1c1bb461ee555a","slug":"book-release-of-uttarakhand-15-year-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उत्तराखंड: विकास के पंद्रह वर्ष’ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उत्तराखंड: विकास के पंद्रह वर्ष’ का विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते गवर्नर
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने मंगलवार को ‘उत्तराखंड: विकास के पंद्रह वर्ष’ पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें राज्य की 15 वर्ष की विकास यात्रा की उपलब्धियों, खामियों पर प्रकाश डाला गया है। पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आरएस टोलिया द्वारा संपादित यह पुस्तक प्रशासनिक, विज्ञान, सामाजिक अनुसंधान के क्षेत्र के व्यक्तियों, विशेषज्ञों का सामूहिक प्रयास है, जिसमें लोगों के व्यक्तिगत अनुभवों, नए राज्य से लोगों की अपेक्षाओं पर आधारित लेख हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह किताब नीति निर्माताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, राज्य के विकास में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ सूत्र साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्तित्व में आने के 15 वर्षों बाद विकास के क्षेत्र में उपलब्धियों, कमियों के आकलन किया जाना उचित भी है।
विज्ञापन
उन्होंने पुस्तक के संपादक डॉ. टोलिया, उनके सभी सहयोगियों को इसके लिए बधाई दी। इसके अलावा सेंटर फॉर पब्लिक पालिसी दून यूनिवर्सिटी, दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर को समन्वित रूप से पुस्तक के लिए कार्य करने के पर सराहा व बधाई दी। यह आयोजन देहरादून में वन विभाग के मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित किया गया। इसमें कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन