{"_id":"6817cdb754bca1581d0409b5","slug":"bontha-and-chalda-mahasu-will-reach-sakni-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-681660-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सकनी पहुंचेंगे बोंठा व चालदा महासू, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सकनी पहुंचेंगे बोंठा व चालदा महासू, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खत सिलगांव के आराध्य देवता बोंठा महासू व चालदा महासू सोमवार को सकनी गांव पहुंचेंगे। देवता के गांव में आगमन को यादगार बनाने के लिए सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। देवता को आमंत्रित करने के लिए ग्रामीण रविवार की रात भंजरा-पंचरा स्थित मंदिर जाएंगे।
ग्राम सकनी निवासी पूरण सिंह पंवार के घर पर बोंठा व चालदा महासू एक रात के प्रवास पर आएंगे। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पूर्व उनके दादा ने घर की खुशहाली, सुख शांति व अच्छी फसल के उत्पादन के लिए भंजरा-पंचरा स्थित मंदिर में बोठा महासू व चालदा महासु देवता से एक रात के लिए अपने गांव व घर पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी। लेकिन देवता ने तीन पीढ़ी बाद उनके आवास पर आने की अनुमति प्रदान की है। उधर देवता के गांव में आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण परंपरा के अनुसार रविवार की रात मंदिर में देवता को आमंत्रित करने के लिए जाएंगे। इसके पश्चात वह देवता की डोली को अपने कंधों पर उठाकर अपने घर तक आएंगे। इस दौरान गांव में आयोजित होेने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारी संख्या में ग्रामीण व आसपास के निवासी भी देवता के दर्शन को उनके आवास पर पहुंचेंगे।