{"_id":"656e199b52e129ed2f01d19c","slug":"bomb-found-in-briefcase-at-railway-station-created-panic-dehradun-news-c-5-1-drn1033-300994-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल : रेलवे स्टेशन पर ब्रीफकेस में मिला बम, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल : रेलवे स्टेशन पर ब्रीफकेस में मिला बम, मचा हड़कंप
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एक ब्रीफकेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने बीडीएस टीम को बुलाया। बीडीएस टीम ने बामुश्किल बम को डिफ्यूज किया। स्टेशन पर मॉकड्रिल के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मॉकड्रिल की गई। इस दौरान शाम को करीब पांच बजे प्रभारी निरीक्षक जीआरपी टीएस राणा को रेलयात्री से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच बनी लिफ्ट के साइड में एक लावारिस ब्रीफकेस से टिक-टिक की आवाज आ रही है। इसमें विस्फोटक होने की संभावना है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत आरटी सेट के माध्यम से नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
मॉकड्रिल के दौरान नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून से पुलिस फोर्स, बीडीएस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस को तत्काल रेलवे स्टेशन भेजने की मांग की गई। थानाप्रभारी जीआरपी देहरादून ने थाने में मौजूद पुलिस बल को ब्रीफ कर सामान के साथ मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान आरपीएफ प्रभारी जय सिंह मय टीम व जिला पुलिस नगर कोतवाली से एसएसआई प्रदीप रावत चौकी प्रभारी लक्खीबाग उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिर बीडीएस टीम ने इसके बाद बामुश्किल ब्रीफकेस को एकांत स्थान पर ले जाकर बम डिफ्यूज किया।