फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bollywood star govinda said about politics.

गोविंदा बोले, भूलकर भी राजनीति में दोबारा नहीं जाऊंगा

Fri, 11 Dec 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Dec 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
bollywood star govinda said about politics.

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंद ने निजी कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश में भारतीय राजनीति अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


तीर्थनगरी पहुंचकर उन्होंने गंगा के साथ ही विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। वह शुक्रवार को पौराणिक नीलकंठ धाम के दर्शन के बाद मुंबई लौटेंगे।

गोविंद ने कहा कि राजनीति में आ रही गिरावट के कारण उनका इससे मोहभंग हो गया है। उन्हें राजनीति का त्याग करने को हाथ पैर जोड़ने पड़े।  लिहाजा वह भूलकर भी राजनीति में दोबारा नहीं जाएंगे।

इन दिनों चर्चित असहिष्णुता के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिल्म स्टार गोविंदा बीती रात तपोवन स्थित होटल डिवाइन रिजॉर्ट पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां गंगा दर्शन किए और नीरगड्डू क्षेत्र का भ्रमण किया।

विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड बेहद पसंद

bollywood star govinda said about politics.

गोविंदा ने कहा कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड बेहद पसंद है। इसी लगाव के कारण वह लगातार यहां आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में आने पर जिसके तारे-सितारे गर्दिश में होते हैं, उसके सितारे ठीक हो जाते हैं। मैं भी यहां आया हूं, अगर मेरा भी कोई ग्रह खराब होगा तो वह भी ठीक हो जाएंगे।

फिल्मों पर चर्चा के बाबत उन्होंने बताया कि हमारी होम प्रोडक्शन की फिल्म अभिनय चक्र अगले साल रिलीज हो रही है। उन्होंने बताया कि वह इसके नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं।

बताया कि फिल्म का नाम फरवरी में बदलने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा तभी की जाएगी। फिल्म स्टार गोविंदा ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह प्राचीन नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए जाएंगे, उसके बाद मुंबई लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed