फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bollywood Celebrity cricket league will held in uttarakhand soon

देवभूमि में क्रिकेट खेलने उतरेगा बॉलीवुड, कई बड़े फिल्मी सितारे लेंगे लीग में हिस्सा

Wed, 27 Mar 2019 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrity cricket league will held in uttarakhand soon
rajiv gandhi international cricket stadium - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में जून में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगेगा। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सेलिब्रेटी लीग का आयोजन होगा, जिसमें कई सितारे अपने खेल का हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर कई फिल्मी सितारे रंगारंग प्रस्तुतियां भी देंगे। दो जून को रायपुर स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन होगा, जिसमें नेहा कक्कड़ समेत कई अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शुरू होने वाली प्रतियोगिता में सेलिब्रेटी टीम की कप्तानी फिल्म स्टार सुनील सेठी करेंगे। इसके अलावा वरुण धवन, रितेश देशमुख, सोहेल खान, राजपाल यादव, बॉबी देओल, नवाजुद्दीन सिद्दकी, करण सिंह ग्रोवर, सोनू सूद, आफताब शिवदासनी, श्रेयस तलपड़े, जय भानुशाली, तुषार कपूर, शब्बीर अहलूवालिया, राजा भैरवानी भी संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, जरीन खान, महिमा चौधरी समेत कई अन्य कलाकार भी दून पहुंच सकते हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजक कंपनी की ओर से शिमला बाईपास रोड पर कार्यालय खोला जा रहा है।

आयोजन से जुड़े सूत्र ने बताया कि इससे पहले लखनऊ में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में राजनेताओं और नौकरशाहों की टीम भी हिस्सा ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed