Rishikesh: योगनगरी पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर, पूजा-अर्चना कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद
वाणी कपूर ने कहा कि यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से हृदय में शांति व आत्मबल का संचार हो रहा है। गंगा आरती का दृश्य मनोरम होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों ऋषिकेश में हैं। उन्होंने देर शाम को पूर्णानंद घाट स्थित गंगा तट पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा से मुलाकात कर महिला गंगा आरती की शुरुआत करने के लिए धन्यवाद दिया।
Valentine Week: वेलेंटाइन वीक के अगाज के साथ महक उठा फूलों का बाजार, आज प्रपोज डे प्यार का इजहार
साथ ही महिला सशक्तिकरण, भारत में लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की। आरती से विदा लेते हुए अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा कि मां गंगा के तट पर अप्रतिम आनंद की प्राप्ति हुई है।
गंगा आरती का दृश्य मनोरम
उन्होंने कहा कि यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से हृदय में शांति व आत्मबल का संचार हो रहा है। गंगा आरती का दृश्य मनोरम होता है। इस दौरान सभी चिंताओं से मुक्ति मिलती है। ऋषिकेश की पहाड़ियों के बीच कलकल बहती मां गंगा आध्यात्मिक सुख प्रदान करती हैं। इस मौके पर डॉ. ज्योति शर्मा, सुषमा बहुगुणा, प्रमिला, वंदना, रीता, गायत्री आदि मौजूद रहे।