फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bollywood Actress Kangana Ranaut reached Haridwar and doing worship of ma kali

Haridwar: मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति तौडेरा और अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंचीं हरिद्वार

Tue, 23 May 2023 06:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 May 2023 06:52 PM IST
सार

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने राष्ट्रपति और कंगना रनौत को मां की चुन्नी ओढ़ाकर और नारियल का प्रसाद देकर उनके लंबे जीवन की आयु की कामना की।

विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut reached Haridwar and doing worship of ma kali
अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। वहीं, मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फॉस्टिन आर्कचेंज तौडेरा भी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद भी लिया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने राष्ट्रपति और कंगना रनौत को मां की चुन्नी ओढ़ाकर और नारियल का प्रसाद देकर उनके लंबे जीवन की आयु की कामना की।
विज्ञापन


नंगे पैर चलकर बाबा केदार के दर पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा ने कहा कि उन्हें भारतीय सनातन परंपराओं से अद्भुत प्रेम है। हरिद्वार स्वर्ग से कम नहीं है। हरिद्वार से चारों धाम की यात्रा प्रारंभ होती है। वहीं, कंगना रनौत उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आई हैं। पिछले दिनों भी वह चारधाम जाने के लिए आई थीं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण यात्रा नहीं कर सकीं। कंगना ने गंगा आरती की भी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी ने भी राष्ट्रपति और कंगना रनौत को शॉल ओढ़ाकर मां की चुन्नी देकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम, खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश कुमार, स्वामी अवंतिका नंद ब्रह्मचारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed