फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bollards will be installed on the mall road, will get rid of traffic problem

मालरोड पर लगेंगे बोलार्ड, ट्रैफिक समस्या से मिलेगी निजात

Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Bollards will be installed on the mall road, will get rid of traffic problem
हंगामा कर रहे सभासदों को समझाते पालिकाध्यक्ष। संवाद - फोटो : MUSSOORIE
नगर पालिका की बोर्ड बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। सभासदों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और नारेबाजी की। बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े 52 प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किए गए। साथ ही रोपवे निर्माण के लिए दी गई 4.25 एकड़ भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। साथ ही मालरोड में बोलार्ड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि बोलार्ड लगाने से मालरोड की ट्रैफिक समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासदों ने कहा कि रोपवे में पालिका की हिस्सेदारी, गढ़वाल सभा भवन, पूर्व में पालिका के मजदूर आवास में रहने वाले मजदूरों के मामले को लेकर पांच सदस्यीय समिति शासन से वार्ता करेगी और अगली बोर्ड बैठक में अपनी रिर्पोट देगी। इसके अलावा आईडीएच में मलबा डंपिंग जोन बनाने, पूर्व सैनिकों, जेसीओ, उनकी विधवाओं के लिए भवन कर में छूट देने के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सभी वार्डों में वेंडर जोन बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। कहा कि उप जिला चिकित्सालय को पालिका एक एंबुलेंस देगी, इसका प्रस्ताव पारित किया गया। कहा कि मालरोड पर घूमने में लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायतें भी आ रही हैं। कहा कि मालरोड़ में अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर सख्ती की जाएगी। इस दौरान सुरेश थपलियाल, पंकज खत्री, सरिता पंवार, नंदलाल सोनकर, मनीषा खरोला, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसोदा शर्मा, ईओ आशुतोष सती, कुलदीप रौछेंला, रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
पर्यटन प्रभारी विनोद को हटाने के मुद्दे पर आमने सामने आए सभासद
सदन में पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार को हटाने के मुद्दे पर सभासद आमने सामने आ गए। सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ। पर्यटन प्रभारी के समर्थन में पालिका कर्मचारी संघ उतर आया। अध्यक्ष महावीर राणा ने मांग की कि पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार के ट्रांसफर का पहले कारण बताया जाए। कहा कि कर्मचारी का उत्पीड़न होगा तो विरोध किया जाएगा। साथ ही डीएम से मालरोड बैरियर के मामले की जांच की मांग की। वहीं, पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि वह अपने उच्चाधिकारी के आदेश का पालन कर रहे हैं। किसी सभासद को लगता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है तो इसकी जांच की जाए। वहीं, सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि गाड़ियां प्रतिबंधित समय में भी मालरोड पर जा रही है। मालरोड की दुर्दशा हो रही है। ऐसे में पर्यटन प्रभारी विनोद को तत्काल हटा देना चाहिए। सभासद जसबीर कौर ने कहा कि सभासद जनता की समस्या को लेकर बोर्ड बैठक में लेकर आते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होगा तो उसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की शिकायत होगी। सभासद आरती अग्रवाल ने भी पर्यटन प्रभारी को हटाने का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
‘शहर के विकास के लिए मिलकर करना है काम’
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि कुछ सभासदों और कर्मचारियों के बीच गतिरोध हो गया था, उसे सुलझा लिया गया है। कहा कि पालिका एक परिवार है छोटे छोटे विवाद होते रहते हैं। सभी को शहर के विकास के लिए मिलकर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed