{"_id":"5dc81dc88ebc3e5b0717e687","slug":"bolero-fall-into-ditch-in-almora-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता नहलाकर लौट रहे ग्रामीणों की बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवता नहलाकर लौट रहे ग्रामीणों की बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच गंभीर घायल
Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
सार
- हरिद्वार से देवता नहलाकर लौट रहे थे, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से देवता नहलाने के बाद गांव लौट रहे ग्रामीणों की बोलेरो जीप शनिवार रात 12 बजे बाद कुंवाली-ऐना के पास दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
देर रात सभी घायलों को राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान गंभीर घायल चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कुलसीबी निवासी भोला दत्त तिवारी का परिवार राजस्थान में रहता है। सभी लोग गांव में पूजा के लिए आए थे और शनिवार सुबह देवता को नहलाने दो वाहनों को बुक कर हरिद्वार गए थे।
विज्ञापन
सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शनिवार देर रात लौटते वक्त कुंवाली से ऐना मार्ग पर जाते ही एक बोलेरो जीप (यूके 01 टीए 2300) दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। राजस्व उप निरीक्षक कमल चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुलसीबी निवासी दीया पुत्री प्रमोद तिवारी, गीता तिवारी पत्नी भोला दत्त तिवारी, कनिष्का तिवारी पुत्री प्रमोद तिवारी, विस्नोली देवी पत्नी शंभू दत्त, भोला दत्त और नंदन सिंह पुत्र गोविंद सिंह घायल हो गए।
सभी घायलों को देर रात एक बजे 108 एंबुलेंस से यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक कुलसीबी निवासी नंदन सिंह (37) ने रास्ते में दम तोड़ दिया।