फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boiler Blast during work in factory Many labourer injured

रुड़की: फैक्ट्री में काम के दौरान बॉयलर फटा, आधा दर्जन कर्मचारी घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 08 Jul 2019 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Boiler Blast during work in factory Many labourer injured
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कत्था फैक्ट्री में बॉयलर फटने से नौ श्रमिक झुलस गए। सभी को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो श्रमिकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। झुलसे श्रमिकों में अधिकांश उत्तर प्रदेश के सीतापुर और लखीमपुर जिले के निवासी हैं। उधर, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को फैक्ट्री प्रबंधन ने अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें अंदर आने दिया गया। फैक्ट्री में आग बुझाने के जरूरी इंतजाम नहीं थे। मौके पर पहुंची तहसीलदार ने फैक्ट्री प्रबंधन से श्रमिकों के सत्यापन से संबंधित कागजात मांगे हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सनराइज फैक्ट्री में कत्था बनाया जाता है। सोमवार सुबह नौ बजे श्रमिक अलग सेक्शन में काम रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। धमाके से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। इस दौरान खौलता पानी गिरने से नौ श्रमिक झुलस गए। धमाके की आवाज सुन अन्य श्रमिक भी घटनास्थल की ओर दौड़े। प्रबंधन के अधिकारी भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

झुलसे श्रमिकों को तुरंत रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनीं हुई है। कुछ देर बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री के प्रबंधक से घटना की जानकारी ली। तहसीलदार सुशीला कोठियाल भी मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री के गेट पर फर्म का नाम नहीं लिखने पर उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधक से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने श्रमिकों के पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित जानकारी मांगी, लेकिन प्रबंधक नहीं दे पाए। 

 

ये श्रमिक हुए घायल

1. ज्ञानू पुत्र रामअवतार, निवासी रेलामोड़ तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर, यूपी
2. रामू पुत्र रामअवतार, निवासी रेलामोड़, तहसील मिश्रिख, जिला सीतापुर, यूपी 
3. आशीष मौर्य पुत्र ओमकार मौर्य निवासी अररिया कीरतपुर तहसील ऐलिया सीतापुर, यूपी 
4. हनुमान मौर्य पुत्र जगदीश मौर्य निवासी अटरिया कीरतपुर, तहसील ऐलिया सीतापुर यूपी
5. अक्षय कुमार पुत्र शिवदेपाल निवासी आंदापुर तहसील महौली जिला सीतापुर, यूपी
6. रोहित कुमार पुत्र हरीशचंद्र आंदापुर, तहसील महौली जिला सीतापुर, यूपी
7. निरंजन पुत्र रामकिशन निवासी तुरफौलिया तहसील पलिया जिला लखीमपुर यूपी
8. नीरज शर्मा पुत्र रामकिशोर निवासी सिसौना, तहसील भगवानपुर, हरिद्वार
9. अरविंद मौर्य पुत्र हीरालाल मौर्य निवासी रुगवा तहसील मितौली लखीमपुर, यूपी

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों से फैक्ट्री से संबंधित कागजात और श्रमिकों के वेेरिफिकेशन से संबंधित विवरण मांगे गए थे, लेकिन फैक्ट्री अधिकारी कागजात नहीं दिखा पाए। उनसे कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। यदि कागजात उपलब्ध नहीं होते हैं तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-सुशीला कोठियाल, तहसीलदार भगवानपुर

घटना के तुरंत बाद झुलसे श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से श्रमिकों के इलाज का खर्चा उठाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द सभी श्रमिक स्वस्थ होंगे।
-अंकुर कुमार, मैनेजर, सनराइज फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed