फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bodyguard provided to legislator.

पहले दौड़े बॉडीगार्ड फिर विधायक जी लगे खुद ही ढूढ़ने

Wed, 11 May 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 May 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
bodyguard provided to legislator.
पुलिस - फोटो : Demo pic

फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद विधानसभा से बाहर आए विधायकों के साथ जाने के लिए अंगरक्षकों को दौड़ लगानी पड़ी। कई विधायक तो जल्दबाजी में गनर को पीछे छोड़ गए, जबकि कई अपने साथ ले गए। तीसरे पहर जब विधायकों को अंगरक्षकों की याद आई, तब जाकर उनकी तलाश शुरू हुई। शाम तक 15 विधायकों को गनर उपलब्ध करा दिए गए थे।

विज्ञापन

 
भाजपा और कांग्रेस के काफी विधायकों ने दो दिन पहले अपने गनर छोड़कर अपने-अपने खेमों में चले गए थे। सुप्रीम कोर्ट से मिले सुरक्षा के सख्त आदेश को लेकर अधिकारी पसोपेश में थे। यही वजह थी कि पुलिस ने गनर छोड़ने वाले विधायकों को तस्करा जीडी में डाल दिया था।
विज्ञापन


गनर छोड़कर निकले विधायक
विधायकों के परिजनों से भी अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत नहीं होने की बात लिखापढ़ी में ले ली थी। छोड़े गए गनर मंगलवार को विधानसभा के बाहर इस निर्देश के साथ खड़े किए गए थे कि विधायकों के आते ही उनके साथ चले जाए। पर कई विधायक जाने की जल्दबाजी में गनर छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे पहर सब सामान्य हुआ तो कई विधायकों के फोन घनघनाएं और गनर के गायब होने की शिकायत की। शाम तक विधायकों को दो-दो गनर उपलब्ध करा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed