{"_id":"5d7aa8028ebc3e0132028cc1","slug":"bodies-of-both-youths-recovered-from-yamuna-river-dehradun-news-drn3194539118","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में लापता दो लोगों में से एक शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में लापता दो लोगों में से एक शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। बीते सोमवार को हथियारी के पास सवारियों से भरे पिकप वाहन के यमुना में गिरने के बाद से लापता चल रहे दो लोगों के शव बृहस्पतिवार को सर्च टीम ने बरामद कर लिए। शव बहकर ओशो आश्रम के पास तक पहुंच गए थे।
बता दें, बीते सोमवार को हथियारी के पास एक पिकअप वाहन यमुना नदी में जा गिरा था। इससे वाहन में मौजूद छह लोग लापता हो गए थे। हादसे में चालक किसी तरह बच गया था। बीते मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाकर चार लोगों के शव बाहर निकाल थे। जबकि दो लोगों को कोई पता नही चल पाया। बृहस्पतिवार को सर्च टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। एसएसआई गिरीश नेगी के अनुसार शव की पहचान नवीन कुमार पुत्र स्व. जगत राम निवासी ग्राम धोरा लाखामंडल व दीपक उर्फ छोटू पुत्र भरत लाल निवासी खरसौन नैनबाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पोस्टमोर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है।