{"_id":"65414c21fe6075249c00c6e4","slug":"bobby-panwar-will-present-his-case-before-the-court-on-16-november-dehradun-news-c-5-1-drn1030-278462-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अदालत में पेश हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अदालत में पेश हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का किया अनुरोध
Wed, 01 Nov 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 05:10 PM IST
सार
बॉबी पंवार की पैरवी करते हुए अधिवक्ता शिवा वर्मा ने सीजीएम कोर्ट से कुछ समय देने का अनुरोध किया। पूरे तथ्य पेश करने के अनुरोध पर सीजीएम कोर्ट की ओर से 16 नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून की अदालत में पेश हुए। पुलिस की ओर से उक्त कार्यवाही के विरोधस्वरूप एकता विहार स्थित धरना स्थल से नंगे पांव शहीद स्मारक होते हुए बॉबी पंवार सीजीएम कोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
बॉबी पंवार ने कहा कि वह 16 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। बॉबी पंवार की पैरवी करते हुए अधिवक्ता शिवा वर्मा ने सीजीएम कोर्ट से कुछ समय देने का अनुरोध किया।पूरे तथ्य पेश करने के अनुरोध पर सीजीएम कोर्ट की ओर से 16 नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द: बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें
विज्ञापन
बॉबी पंवार ने कहा कि जिन घटनाओं का जिक्र सरकार के इशारे पर पुलिस की ओर से किया जा रहा है वो प्रमाणित नहीं है और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है।I