फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Board Meeting Separate house rent allowance to couple working in Pitkul

Board Meeting: पिटकुल में कार्यरत दंपती को मिलेगा अलग-अलग मकान किराया भत्ता, आदेश के साथ ये एक शर्त भी रखी

Fri, 12 Aug 2022 04:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Aug 2022 04:14 PM IST
सार

एक ही स्टेशन पर कार्यरत पति और पत्नी को अलग-अलग मकान किराया भत्ता एक जनवरी 2022 से अनुमन्य किया गया है। इसके लिए एक शर्त यह भी है कि पति या पत्नी में से किसी एक को भी सरकारी आवास आवंटित न हुआ हो। 

विज्ञापन
Board Meeting Separate house rent allowance to couple working in Pitkul
भत्ता - फोटो : istock

विस्तार

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में एक ही स्टेशन पर कार्यरत पति-पत्नी को अब अलग-अलग मकान किराया भत्ता मिलेगा। इस संबंध में पिटकुल प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है।दरअसल, अभी तक पिटकुल के एक ही स्टेशन पर कार्यरत पति-पत्नी कर्मचारियों में से किसी एक को ही मकान किराया भत्ता मिलता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में एक और आरोपी तक पहुंची एसटीएफ, अब तक सोलह की हो चुकी गिरफ्तारी

विज्ञापन

 

लंबे समय से दोनों को अलग-अलग भत्ता देने की मांग की जा रही थी। 22 जुलाई को हुई पिटकुल बोर्ड की 80वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एक ही जगह पर कार्यरत पति-पत्नी को अलग-अलग मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटकुल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब पिटकुल में एक ही स्टेशन पर कार्यरत पति और पत्नी को अलग-अलग मकान किराया भत्ता एक जनवरी 2022 से अनुमन्य किया गया है। इसके लिए एक शर्त यह भी है कि पति या पत्नी में से किसी एक को भी सरकारी आवास आवंटित न हुआ हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed