फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Board exams of 12th main subjects will end today

आज समाप्त होंगी 12वीं की मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षा

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Board exams of 12th main subjects will end today
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगी। जबकि पैरेक्टिक के नंबर भी आज ही स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इस संबंध में बोर्ड की ओर से पहले ही संबंद्ध स्कूलों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस बार दो चरणों में बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 11 दिसंबर को संपन्न हो गई थी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 23 दिसंबर को संपन्न होगी। ऐसे में बोर्ड पेपर समाप्त होने के बाद बोर्ड की ओर से परिणाम तैयार करने की तैयारी की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि जनवरी माह तक टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि 12वीं कक्षा की मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षा 23 दिसंबर को संपन्न हो जाएगी। हालांकि दिसंबर माह के अंत तक परीक्षाएं चलती रहेंगी। उधर बृहस्पतिवार तक पैरेक्टिकल के नंबर भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बोर्ड रिजल्ट की तिथि बोर्ड की ओर से ही जारी होती है। पहली बार छात्रों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी है तो इस बार आधुकिनक तकनीक से परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed