फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blue whale suicide cases in dehradun

थमा नहीं 'ब्लू व्हेल' सुसाइड का सिलसिला, तीन छात्रों ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 21 Sep 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Sep 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
blue whale suicide cases in dehradun
ब्लू व्हेल गेम के तीन मामले सामने आए - फोटो : अमर उजाला

ब्लू व्हेल सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शहर में एक ही दिन में ब्लू व्हेल गेम के तीन मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से हड़कंप मचा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देहरादून में बुधवार को दो मामले पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में और तीसरा मामला एक केंद्रीय विद्यालय में सामने आए। 

पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में सातवीं के छात्र ने स्कूल में ही अपने हाथ की नस ब्लेड से काट दी। जिसके बाद अन्य छात्रों ने कोऑर्डिनेटर को सूचना दी। जिस पर मामला स्कूल प्रिंसिपल के पास पहुंचा।

विज्ञापन

ब्लू व्हेल के गिरफ्त में बच्चे

blue whale suicide cases in dehradun
प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर सारा मामला बताया - फोटो : blue whale
पटेलनगर के इसी स्कूल में दसवीं के एक छात्र को भी अन्य छात्रों ने ब्ल्यू व्हेल गेम खेलते हुए देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी गई। प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर सारा मामला बताया।

देहरादून के ही एक केंद्रीय विद्यालय में दसवीं का छात्र भी ब्ल्यू व्हेल गेम खेलते हुए मिला। बताया जाता है कि छात्र को उसकी टीचर ने मोबाइल पर गेम खेलते हुए पकड़ा।

जिसके बाद उन्होंने अभिभावकों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed