फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bloody conflicts between two Groups in kankhal 

जरा की बात पर सरोराह दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले हॉकी-डंडे

Fri, 16 Jun 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 16 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
bloody conflicts between two Groups in kankhal 

हरिद्वार लक्सर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। हॉकी, डंडे, सरिये का खुलकर इस्तेमाल एक दूसरे पर इस्तेमाल किया। सरेराह हुए खूनी संघर्ष से अफरा तफरी मच गई। कई युवकों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


इस संबंध में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  घटना बृहस्पतिवार देर रात सतीकुंड के पास घटित हुई। दो युवकों के बीच हुई तू तू मैं मैं ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आमने सामने पहुंचे दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला बोला। सरेराह युवकों ने एक दूसरे को हॉकी, डंडे और सरिये से दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


सरेराह हुई मारपीट से सड़क पर भगदड़ की स्थिति मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी दौड़ी लेकिन तब तक दोनों गुट वहां से निकल गए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात ही एक गुट के परमेश चंद्र ने अपने मामा प्रभुदयाल, उनके पुत्र राकेश, प्रद्युमन की हत्या के प्रयास के आरोप में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, उसके भाई बादल चौधरी, अमित कुमार, गौरव चौहान, सिमरनजीत सिंह, संजय त्यागी, अक्षय जाट, सुमित, विवेक सैनी, सोनू राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


इधर, शुक्रवार को दूसरे पक्ष के हेमंत चंचल निवासी बिल्वकेश्वर रोड वाल्मीकि बस्ती ने सौरभ सिंह, सुमित त्यागी, कुलदीप, राकेश कुमार, प्रद्युमन कुमार समेत 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि क्रॉस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed