फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bloody conflict after Marriage in rudrapur bride family injured

बरात की विदाई के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, खूनी संघर्ष में दुल्हन के पिता समेत छह घायल

Sun, 19 May 2019 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शांतिपुरी(रुद्रपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शांतिपुरी(रुद्रपुर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict after Marriage in rudrapur bride family injured
खूनी संघर्ष में घायल दुल्हन के परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर के शांतिपुरी क्षेत्र के ग्राम गडरियाबाग में दुल्हन की विदाई के बाद दो पक्षों के बीच मामूली झगड़े के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दुल्हन के पिता समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


एक घायल को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शनिवार को ग्राम गडरियाबाग में रह रहे चेतराम की बेटी पूनम का विवाह था। बरात अजीतपुर डांडी पीलीभीत यूपी से आई थी।
विज्ञापन


शाम को बरात विदा होने के बाद देर रात कुछ मेहमान और घराती खाना खा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोगों में लाठियां चलनी शुरू हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां चीख पुकार मचने लगी। सूचना पर किच्छा से पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। संघर्ष में दुल्हन के पिता चेतराम, तारा चंद निवासी गडरियाबाग, मेहमानदारी में आए रेवालाल, रामपाल निवासी हसनपुर बरेली, ओमप्रकाश निवासी कल्यानपुर पीलीभीत और धर्मेंद्र (14) घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी किच्छा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रामपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed