फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blood donnation programme in uttarakhand

सब कुछ हुआ तय, पहाड़ पर ही चढ़ेगा खून

Sat, 22 Mar 2014 11:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Mar 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
blood donnation programme in uttarakhand

उत्तराखंड में पहाड़ पर ब्लड बैंक शुरू करने के लिए सेहत महकमा तेजी पकड़ रहा है। शुक्रवार को महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. जीएस जोशी ने रुद्रप्रयाग में निरीक्षण कर ब्लड बैंक की जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्लड बैंकों को चलाने के अभियान में अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब और आईएमए ब्लड बैंक आफ उत्तराखंड की भागीदारी भी तय की जाएगी।

कुछ लोगों ने वादा किया

डा. जोशी ने बताया कि रुद्रप्रयाग में ब्लड बैंक के लिए पैथोलोजिस्ट की नियुक्ति की जा रही है। ड्रग कंट्रोलर और नाको के निरीक्षण के बाद रुद्रप्रयाग का मामला फाइनल होगा।
विज्ञापन


गराडी और गुप्तकाशी में भी ब्लड बैंक शुरू करने की तैयारी है। गुप्तकाशी में जमीन देख ली गई है। यहां मशीन मुहैया कराने के लिए कुछ लोगों ने वादा किया है। यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक ने सहयोग के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर्स क्लब और आईएमए ब्लड बैंक आफ उत्तराखंड ने पर्वतीय क्षेत्रों में ब्लड उपलब्ध कराने के लिए रणनीति तैयार की है। सेहत महकमे के ब्लड स्टोरेज सुविधा उपलब्ध करा देने से पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को ब्लड चढ़वाने के लिए मैदानी अस्पतालों में नहीं आना पड़ेगा। उन गर्भवती महिलाओं की जान बच सकेगी, जिन्हें इमरजेंसी में खून की जरूरत पड़ती है।

रक्तदान शिविर में महादान करें
अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर्स क्लब और आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड के बैनर तले रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर गांधी पार्क और आईएमए ब्लड बैंक परिसर में लगेंगे। रक्तदाता शिविरों में आकर महादान कर सकते हैं।

गांधी पार्क और ब्लड बैंक परिसर में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लोग रक्तदान कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर्स क्लब से जुड़े रक्तदाताओं से अपील है कि शिविरों में आकर रक्तदान करें। रक्तदाताओं को मौके पर ही रक्तदाता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।


इसके अलावा अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर्स क्लब, गुरू किरपा सेवा सोसाइटी, एनआईवीएच, विजन सोसाइटी, आईएमए ब्लड बैंक आफ उत्तराखंड के बैनर तले श्रीगुरू नानक गर्ल्स इंटर कालेज प्रेमनगर में रविवार को स्वास्थ्य, नेत्र, दंत, कान विकलांगत और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रोगियों को निशुल्क व्हील चेयर, चश्में, ट्राई साइकिल और दवाएं वितरित की जाएंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed