फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blood donation camp of amarujala foundation

रक्तदान कर बचाएं और तीन लोगों की जान

Mon, 29 Sep 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Sep 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp of amarujala foundation

एक बार रक्त दान कर आप तीन से चार लोगों को नया जीवनदान दे सकते हैं। खुद तो रक्तदान करें ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन


रक्तदान से सेहत को होता है फायदा
डॉक्टरों का कहना है कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी इसका फायदा पहुंचता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाता दिवस (एक अक्तूबर) पर आईएमए ब्लड बैंक और दून अस्पताल के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थानों पर लग रहे शिविरों में रक्तदान से आप यह महादान कर सकते हैं।

आईएमए ब्लड बैंक देहरादून शाखा के सहयोग से पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय, चकराता रोड स्थित आईएमए ब्लड बैंक, गांधी पार्क और उत्तरांचल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बायो मेडिकल साइंस सेवलाखुर्द में भी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इसी तरह, दून अस्पताल के सहयोग से दून अस्पताल के ब्लड बैंक में भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

रक्तदान के फायदे

- रक्तदान से सबसे बड़ी खुशी यह महसूस होती है कि आपके खून से किसी दूसरे को नया जीवन मिलेगा।
- रक्तदान करने से हमारे शरीर के रक्त का रिफार्म होता है।

- रक्तदान से पहले होने वाली निशुल्क जांचों से हमें अपने स्वास्थ्य के बारे में भी पता लगाता है।
- तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कराते रहने से खासकर पुरुषों के शरीर में आइरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed