फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Block officers engaged in survey work even on Sunday

रविवार को भी सर्वे कार्य में जुटे रहे ब्लॉक अधिकारी

Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Block officers engaged in survey work even on Sunday
विकासखंड स्तर पर ओबीसी परिवारों की गणना के लिए सर्वे किया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बावजूद ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी गणना की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। न्यायालय के आदेश पर प्रदेश भर में ओबीसी परिवारों का सर्वे किया जा रहा है।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कृपा राम जोशी ने बताया कि आठ अगस्त से विकास नगर में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 148 आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अवर अभियंता, सहायक विकास अधिकारियों को लगाया गया है। सर्वे का कार्य पूरा होने पर एक प्रति रिकार्ड के लिए ब्लॉक में रखी जाएगी। दो प्रतियां मुख्यालय को भेजी जाएंगी। सर्वे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि विकासखंड क्षेत्र में ओबीसी परिवार की संख्या और कुल जनसंख्या कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed