फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blind child will see world with own eye.

जांच में चौंकाने वाला खुलासा, अपनी आंखों से देख सकेंगे दिव्यांग बच्चे

Tue, 10 Jan 2017 12:00 AM IST
अमरनाथ/अमर उजाला, हल्द्वानी
अमरनाथ/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 10 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
blind child will see world with own eye.
दृष्टिबाधित बच्चे देख सकेंगे दुन‌िया

मन की आंखों से दुनिया को देखने वाले कई दृष्टिबाधित बच्चे आने वाले दिनों में अपनी आंखों से देख सकेंगे। यह बात भले ही आपको हैरानी भरी लग रही हो, लेकिन नैब के 78 दृष्टिबाधित बच्चों की आंखों की जांच में यह सामने आई कि इनमें से 23 बच्चों के उपचार के बाद उनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है।

विज्ञापन


जांच में यह बात भी सामने आई कि माता-पिता की लापरवाही की वजह से ज्यादातर बच्चों की रोशनी धीरे-धीरे बेहद कम हो गई और वे दिव्यांग की श्रेणी में आ गए।
 
सोमवार को नयना ज्योति समिति के सहयोग से गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) में आयोजित निशुल्क जांच एवं उपचार शिविर में 78 दृष्टिबाधित बच्चों की आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन


मेरठ से आए वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनोद तिवारी ने जांच के बाद दावा किया कि इनमें 23 बच्चे की जाम हो चुकी आंखें खुल सकती हैं और कई सामान्य बच्चों की श्रेणी में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेजर उपचार और चश्मे से रोशनी होगी वापस

blind child will see world with own eye.
doctor

उन्होंने बताया कि कई बच्चों की सुस्त पड़ चुकी आंखों (लेजी आई) को लेजर उपचार और चश्मा देकर जरूरत के मुताबिक रोशनी आ सकती है। एक दृष्टिबाधित बच्ची के कार्निया का ऑपरेशन करने के बाद ज्यादा संभावना है कि उसकी रोशनी वापस आ जाएगी।

उन्होंने सुझाव दिया कि सामाजिक सुरक्षा के लिए यूजफुल विजन आने के बाद भी इन बच्चों के समुचित विकास के लिए दृष्टिबाधित स्कूल में ही रखना ठीक होगा।

नैब के संचालक श्याम धानक ने कहा कि इस शिविर के जरिए कई दृष्टिबाधित बच्चों की रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों की आंखें ऑपरेशन के ठीक हो सकती हैं, उनके खर्च की व्यवस्था का आश्वासन कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने दिया है। शिविर लगाने में विनोद पांडे, राजीव लोचन साह, दीप सनवाल, मनोज साह का भी सहयोग रहा।

दिव्यांगता के लिए गर्भवती महिलाएं भी जिम्मेदार 

blind child will see world with own eye.
गर्भवती महिला - फोटो : file photo

डॉ. विनोद तिवारी ने बताया टेरोटोजेनिक इफेक्ट के चलते भी दृष्टिबाधित बच्चे पैदा होते हैं। गर्भ के दौरान कई महिलाएं जरूरत से ज्यादा पेन किलर, एंटीबायोटिक, मेट्रोजिल आदि दवाएं लेती हैं, जिसका असर गर्भ में पल रहे बच्चों पर अंगों के विकास पर पड़ता है। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद उसे ऑक्सीजन देने से भी बाद भी उनकी आंखों पर असर होता है। डॉ. तिवारी ने सुझाया कि शिशु के जन्म के हफ्ते भर के भीतर उसकी आंखों की जांच करानी चाहिए, ताकि दृष्टिबाधित होने की नौबत न आए।
 
एसटीएच के आई बैंक को किसने लटकाया  
उत्तराखंड में आई बैंकों की स्थापना के लिए अधिकृत अधिकारी होने के नाते डॉ. विनोद तिवारी से यह पूछा गया कि एसटीएच, हल्द्वानी में अब तक आई बैंक स्थापित क्यों नहीं हुआ। तब उन्होंने कहा कि डॉ. तितिलियाल को छोड़कर किसी ने इसमें रुचि नहीं ली। ऊपर से ही अड़ंगा लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed